नोएडा समाज जागरण संवाददाता।
ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा-1 स्थित मार्डन स्कूल मे “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता मे कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग में 69 विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12 तक सीनियर वर्ग में 57 छात्र /छात्राओं ने दो वर्गों में भाग लिया |
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भारतवर्ष के सांस्कृतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक, सभ्यता, संस्कृति, संस्कारों, धर्मग्रंथों, ऋषि – मुनियों, महापुरुषों की जीवनी से संबंधित सामान्य ज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्नों के द्वारा लिखित परीक्षा ली गई। द्वितीय चरण में अंतरविद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कोषाध्यक्ष सी ए योगेश गर्ग ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों के बारे में तथा सेवा और संस्कार के प्रकल्प के बारे में जानकारी दी। विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने प्रतियोगिता के नियमों से सभी छात्रों को अवगत करवाया। प्रिंसिपल नीतू गाँधी ने परिषद् के कार्यक्रमों की सराहना की। स्कूल की तरफ से कोऑर्डिनेटर संगीता धामा रावत, विवेकानन्द शाखा से गुड्डी तोमर, राजेंद्र सोनी आदि ने समन्वय का कार्य किया।
- एसआर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल मेंभारत विकास परिषद “साकेत” द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न
समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। भारत विकास परिषद, साकेत शाखा के तत्वावधान में एस.आर. प्लैटिनम इंग्लिश स्कूल, हरहुआ में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में दिव्यांश राज ने प्रथम स्थान और मोहित पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में अभिषेक ने प्रथम और शहनाज ने द्वितीय स्थान… - नशे में तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, कई बाइक सवार और राहगीर घायल
●एक बाइक सवार की हालत गंभीर, कार छोड़ चालक फरार; आरोपी के बीएसएफ कर्मी होने की चर्चा● पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केशुरा गांव के समीप एनएच-100 पर रविवार की सुबह शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे चालक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टाटा… - महू( इंदौर) में शहडोल की बेटियां दिखाएंगी फुटबॉल का दम
इंटर-डिस्ट्रिक्ट ओपन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय जूनियर गर्ल्स टीम रवाना शहडोल। फुटबॉल के मैदान पर शहडोल की बेटियां एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर 16 एवं विचारपुर की 4 कुल 20 सदस्यीय जूनियर गर्ल्स टीम रविवार को इंटर-डिस्ट्रिक्ट ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट में सहभागिता के… - समाज जागरण: 31 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम निगरानी होगी, आधुनिक तकनीक अपनाने के निर्देश
आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने एसईओसी पहुंचकर बारिश, ग्लेशियर झीलों और डेंगू की स्थिति की समीक्षा की सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन और सेंसर आधारित निगरानी पर जोर; जरूरत वाले क्षेत्रों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश देहरादून, 30 अगस्त। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और ग्लेशियर झीलों से जुड़े संभावित जोखिम को देखते…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



