मिंटू कुमार संवाददाता दैनिकन समाज जागरण हज़ारीबाग
आगामी 21 दिसंबर 2025 को हजारीबाग के सदर प्रखंड स्थित स्थित अमृत नगर हाई स्कूल में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल स्तरीय कुशवाहा मिलन समारोह का आयोजन अखिल झारखंड कुशवाहा महासभा हजारीबाग के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है । इसी के मध्य नजर रखते हुए आज तैयारी समिति की अंतिम बैठक अमृत नगर हाई स्कूल में ही की गई । जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो विशेष रूप से शामिल हुए और प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मेहता दिया। तैयारी समिति के अन्य सदस्यों ने अपनी- अपनी जिमेवारी ली और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाए ।
बैठक में कोडरमा से देवेंद्र कुमार मेहता रांची से सुबोध डां
दांगी हजारीबाग जिला से इंद्रदेव कुशवाहा ,उमेश कुमार मंडल , नारायण महतो, जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, राम जी कुशवाह, प्रदेश महासचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ,संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष और रोला पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार, सदर प्रखंड के अध्यक्ष सुधीर कुमार महतो, गोपाल महतो रांची उपस्थित रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



