दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर से औरंगाबाद जा रही महाकाल बस सिमरा स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खेत में पलट गई, जिसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।घटना लगभग साढ़े तीन बजे दोपहर की बताई जा रही है।वही दुर्घटना के बाद बस चालक की फरार होने की खबर है।घायलो में अंजला कुमारी पिता संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष गांव मैंगरा, गीता देवी पति संतोष सिंह उम्र 25 वर्ष गांव मैगरा, विकास कुमार पिता बसंत तिवारी उम्र 30 वर्ष नबीनगर, शांति कुमारी पति ईश्वरी पासवान और संगीता देवी पति ललन पासवान गांव बड़ेम को रेफरल अस्पताल नबीनगर में भर्ती कराया गया है, इनमें अंजला कुमारी को छोड़कर गंभीर रूप से चारों घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है।वहीं कई अन्य घायल जिनमें अन्यत्र इलाज के लिए चले गए।मिली जानकारी के अनुसार, महाकाल यात्री बस नबीनगर से औरंगाबाद जा रही थी, तभी रास्ते में सिमरा स्टैंड से आगे नहर के समीप अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



