google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विद्यार्थीयों के विकास के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करता है शांति निकेतन उच्च विद्यालय बडासी – अनिल कुमार

शांति निकेतन उच्च विद्यालय बडासी सदर हजारीबाग के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि हमारा विद्यालय 2002 ई से संचालित हो रहा है । विद्यालय में एलकेजी से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है । विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, योग, शैक्षणिक परिभ्रमण के साथ-साथ नई शिक्षा नीति के तहत गतिविधि संचालन में हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है । अभी हाल में ही हमने रांची के साइंस सिटी और हुंडरू जलप्रपात का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जिससे विद्यार्थी काफी उत्साहित हुए । विद्यालय में अनुशासन को प्राथमिकता के आधार पर सुव्यवस्थित रखा जाता है । एक-एक विद्यार्थियों पर विशेष निगरानी करते हुए उसकी शैक्षणिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)