google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लक्ष्य फाउंडेशन ने मिरुडीह गांव में बांटे गर्म कपड़े

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 21 दिसंबर 2025: बढ़ती ठंड को देखते हुए युवाओं की सामाजिक संस्था ‘लक्ष्य फाउंडेशन’ ने रविवार की सुबह मिरुडीह में गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस अभियान के तहत जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के लिए स्वेटर,जैकेट और अन्य गर्म कपड़े प्रदान किए गए।

संस्था के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए आदित्य प्रताप जी और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वनाथ दत्ता,शिबू नंदी, अभिषेक तिवारी,अमर प्रमाणिक,प्रिंसी कुमारी,नारायण महतो एवं ग्रामीण सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)