समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। कैंथी स्थित मार्कण्डेय महादेव क्षेत्र में समाजसेवी संस्था मेकिंग द डिफरेंस फाउंडेशन एवं डोनेट कार्ड के सौजन्य से डेढ़ सौ से अधिक नाविकों व मछुआरा परिवारों को राशन किट वितरित किया गया संस्था द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए इस किट में चावल, आटा, दाल, तेल, मसाले, नमक, हल्दी, रिफाइन सहित रोजमर्रा की आवश्यक सामग्री शामिल रही
संस्था के सचिव प्रिंस चौबे ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से नाविकों का कामकाज पूरी तरह बंद हो जाता है। नाव ही उनका मुख्य रोजगार साधन है, ऐसे में बाढ़ की स्थिति इन परिवारों को भुखमरी की ओर धकेल देती है। इसी को देखते हुए संस्था ने गंगा किनारे बसे कैथी गांव को चिन्हित कर वहां सैकड़ों परिवारों तक राहत पहुंचाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर संस्था के अनिल विश्वकर्मा, सुनील राजू विश्वकर्मा, आकाश मिश्रा, मनीष चौबे, गोपाल विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा, मनोज मिश्रा, मुन्ना निषाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



