ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
शक्तिनगर/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 8 बजे बोदरा बाबा के पास टायर पंचर की दुकान के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान पारसनाथ पुत्र छविनाथ शर्मा (उम्र लगभग 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर के ककरद गांव के निवासी थे। सूचना मिलने पर शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल एनटीपीसी स्थित संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई बृजेश कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बताया कि पारसनाथ सड़क पार कर रहे थे तभी ट्रेलर संख्या UP64AT3160 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



