
दैनिक समाज जागरण
शिकोहाबाद। नगर के प्ले स्कूल की एक बच्ची ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया है। इस प्रतिभावान नन्हीं छात्रा को सम्मानित किया गया।
छात्रा अंशू ने बैकवर्ड स्कपिंग के 54 सैकेंड में 100 राउंड पूरे कर यह कारनामा कर दिखाया। छात्रा की इस कामयाबी पर विद्यालय द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने डब्लूजीआर में चयनित बच्ची को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चांदनी, सुमित्रा, अभिनय, अजय व अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के डायरेक्टर गगन कठेरिया और अश्वनी कठेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



