Track with a Burst Goal
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी : बीडीओ
समाज जागरण | गोड्डा
मेहरमा (गोड्डा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मेहरमा प्रखंड में दावा-आपत्ति पर सुनवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अभिनव कुमार ने बूथ संख्या 30, 31, 32 और 33 से संबंधित दावा-आपत्तियों पर सुनवाई की।
इस दौरान करीब 350 दावा-आपत्तियों में से 200 मामलों का निराकरण किया गया। वहीं पंचायत सचिवालय सिमानपुर में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने बूथ संख्या 81 और 82 तथा पंचायत सचिवालय गझंडा में जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार नाग ने बूथ संख्या 134 और 135 के मतदाताओं की दावा-आपत्तियों पर सुनवाई की। दोनों स्थानों पर करीब 160 मामलों का निपटारा किया गया।
दस्तावेजों की जांच के बाद हो रही कार्रवाई
सुनवाई के दौरान पात्र मतदाताओं की पहचान के साथ संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा अयोग्य नामों को हटाने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि गणना प्रपत्र के साथ अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले मतदाताओं को नोटिस तामिला कर सुनवाई में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि और स्थान पर सूचीबद्ध 12 दस्तावेजों में से किसी एक आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा अधिकृत पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी योग्य मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो।
मतदाताओं से सहयोग की अपील
बीडीओ अभिनव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।
इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गंगाराम साह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमचंद हेंब्रम, बीपीओ अजीत कुमार सिंह, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
वहीं गझंडा पंचायत सचिवालय में अंचल सहायक प्रवीर कुमार मिश्रा, राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र ठाकुर, संतोष कुमार, राधा रमन झा, सुमन मरांडी, वेद प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।
- एसआईआर को लेकर मेहरमा प्रखंड में दावा-आपत्ति पर सुनवाई जारीTrack with a Burst Goal लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी : बीडीओ समाज जागरण | गोड्डा मेहरमा (गोड्डा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मेहरमा प्रखंड में दावा-आपत्ति पर सुनवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सहायक निर्वाचन…
- विशाल गुप्ता दोबारा बने महुअरिया मोड़ चपकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षसमाज जागरण/संतोष कुमार सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के महुअरिया मोड़ चपकी में मां दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विशाल गुप्ता को दोबारा समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।…
- योग शिविर में स्वास्थ्य और योग के महत्व पर दिया गया संदेशसमाज जागरण/संतोष कुमार सोनभद्र। बभनी में आयोजित 25 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन योगाचार्य प्रसाद महाराज ने स्वास्थ्य और योग के महत्व पर विशेष बौद्धिक सत्र लिया। उन्होंने योग, अनुशासन और आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। महाराज ने योगाभ्यास के विभिन्न…
- सफाई मित्रों संग सहभोज ने दिया सामाजिक समरसता का संदेशस्वच्छता ही सेवा अभियान में सम्मान समारोह, मदिरापान से तौबा और स्वच्छ दीपावली का भी दिया संदेशबबराला। स्वच्छता केवल सड़कों और गलियों को चमकाने का नाम नहीं, बल्कि समाज में श्रम के सम्मान और बराबरी की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम है। इसी भाव को साकार करते हुए सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में…
- *आर आई टी पुलिस एक्शन में,आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, अड्डेबाजी कर रहे युवकों को डंडे से खदेड़ा*लगातार चलेगी ये अभियान और गतिविधियाँ पर होगी वाहन द्वारा गश्त*अभय कुमार मिश्रा, समाज जागरणसरायकेला खरसावां (झारखंड) 28 सितंबर 2026: दिन पर दिन बढ़ते अपराध और चोरी डकैती जैसे बढ़ती मामलों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर आई टी पुलिस ने मुख्य मार्गों और बस्तियों में दोपहिया व चारपहिया वाहनों द्वारा विशेष गश्ती…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








