google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विशाल गुप्ता दोबारा बने महुअरिया मोड़ चपकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

समाज जागरण/संतोष कुमार

सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के महुअरिया मोड़ चपकी में मां दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विशाल गुप्ता को दोबारा समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।

पुनर्गठित समिति में रविंद्र सिंह, अजय यादव और विंध्याचल जायसवाल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं रामचंद्र सेठ और दीपक रवानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम कार्तिक यादव और अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

11 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा

समिति की ओर से बताया गया कि नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को मां शक्ति दाई मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा अजीर नदी बचरा तक जाएगी, जहां से कलश में जल भरकर श्रद्धालु वापस लौटेंगे। यात्रा में करीब 500 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

कलश यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कलश यात्रा के बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

सप्तमी को देवी जागरण, नवमी को भंडारा

दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी तिथि को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष पूजा कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समिति के पुनर्गठन और पूजा की तैयारियों के दौरान गौतम कुमार, दीपांशु सेठ, राकेश गुप्ता, अनुज रवानी, आशु जायसवाल, कृष्ण बिहारी यादव और सोनू कुमार रजत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा के सभी कार्यक्रमों में सहयोग और सहभागिता की अपील की।

  • एसआईआर को लेकर मेहरमा प्रखंड में दावा-आपत्ति पर सुनवाई जारी
    Track with a Burst Goal लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी : बीडीओ समाज जागरण | गोड्डा मेहरमा (गोड्डा)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मेहरमा प्रखंड में दावा-आपत्ति पर सुनवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सहायक निर्वाचन…
  • विशाल गुप्ता दोबारा बने महुअरिया मोड़ चपकी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष
    समाज जागरण/संतोष कुमार सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के महुअरिया मोड़ चपकी में मां दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विशाल गुप्ता को दोबारा समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति के पदाधिकारियों ने आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।…
  • योग शिविर में स्वास्थ्य और योग के महत्व पर दिया गया संदेश
    समाज जागरण/संतोष कुमार सोनभद्र। बभनी में आयोजित 25 दिवसीय योग शिविर के सातवें दिन योगाचार्य प्रसाद महाराज ने स्वास्थ्य और योग के महत्व पर विशेष बौद्धिक सत्र लिया। उन्होंने योग, अनुशासन और आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। महाराज ने योगाभ्यास के विभिन्न…
  • सफाई मित्रों संग सहभोज ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश
    स्वच्छता ही सेवा अभियान में सम्मान समारोह, मदिरापान से तौबा और स्वच्छ दीपावली का भी दिया संदेशबबराला। स्वच्छता केवल सड़कों और गलियों को चमकाने का नाम नहीं, बल्कि समाज में श्रम के सम्मान और बराबरी की भावना को मजबूत करने का भी माध्यम है। इसी भाव को साकार करते हुए सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में…
  • *आर आई टी पुलिस एक्शन में,आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, अड्डेबाजी कर रहे युवकों को डंडे से खदेड़ा*
    लगातार चलेगी ये अभियान और गतिविधियाँ पर होगी वाहन द्वारा गश्त*अभय कुमार मिश्रा, समाज जागरणसरायकेला खरसावां (झारखंड) 28 सितंबर 2026: दिन पर दिन बढ़ते अपराध और चोरी डकैती जैसे बढ़ती मामलों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर आई टी पुलिस ने मुख्य मार्गों और बस्तियों में दोपहिया व चारपहिया वाहनों द्वारा विशेष गश्ती…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)