शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख/रोमेश रंजन दूबे
मिर्जापुर 11 अगस्त।थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 28.07.2024 को वादिनी ज्योति सिंह पत्नी आर्यन सिंह निवासी धनैता डोमनपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अतरौली में वादिनी की माँ सावित्री देवी, उम्र करीब-45 वर्ष की हत्या कर देने सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-151/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ द्वारा तत्समय फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र सफल अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 11.08.2024 को थाना अहरौरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त जय पाल यादव पुत्र शिवनाथ यादव निवासी अतरौली थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
विवरण पूछताछ—
गिरफ्तार अभियुक्त जयपाल यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह सावित्री देवी(मृतका)के घर करीब 7-8 वर्षो से पशुओं का दूध निकाल कर उसे डेयरी में बेचने के लिए ले जाया करता था तथा दोनों के बीच सम्बन्ध हो गया और आपस में मिलने जुलने लगे । इसी दौरान जयपाल यादव की नियत मृतका की बहू पर खराब हो गयी और दिनांक 05.07.2024 को सावित्री देवी(मृतका) की अनुपस्थिति में जयपाल द्वारा बहू के साथ जबरदस्ती सम्बन्ध स्थापित किया गया । इस बात की शिकयत बहू द्वारा अपनी सास से की गयी तो सास(मृतका) द्वारा जयपाल को भला-बुरा कहा गया तथा अपनी बहू को बेटे के पास मुम्बई भेज दिया । दिनांक 28.07.2024 को अभियुक्त जयपाल यादव –सावित्री देवी(मृतका) के घर रात्रि में मिलने गया था इस दौरान दोनों के बीच बहू से सम्बन्ध की बात को लेकर झगड़ा हो गया । इस दौरान आक्रोशित होकर जयपाल यादव द्वारा पास में रखे फर्राटा पंखे से प्रहार कर महिला की हत्या कर दी गयी तथा दूसरे (पीछे के) दरवाजे से बाहर चला गया ।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








