दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी डॉ एके सिन्हा के नेतृत्व में शुक्रवार 3 फरवरी को बीसीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ता के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन, एवं टीकाकरण,प्रशव पुर्व व प्रशव उपरांत महिलाओं कि समुचित देखभाल, की चर्चा कि गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से लाभान्वित हेतु चर्चा की गई।
बैठक में बीसीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से भ्रुण हत्या पर अंकुश लगेगा, बेटी बेटा में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। इस योजना में बेटी को जन्म से लेकर अठ्ठारह तक एवं उनके उच्च शिक्षा के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार से सहयोग राशि प्राप्त कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस योजना के तहत यदि पहली व दुसरी बेटी तक संस्थान में जन्म लेती है तो उनके माता-पिता को तुरंत दो हजार रुपया दी जाएगी।
अप्रैल 2022 के बाद से जन्मी बेटी को सम्पूर्ण टीकाकरण यानी डेढ़ वर्ष के बाद पुनः दो हजार रुपया सरकार द्वारा उनके माता-पिता के खाते में देगी। इस प्रकार जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा तक 60 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभार्थियों को बच्ची की आधार कार्ड संलग्न करना अनिवार्य है।
बीसीएम संजय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी आशा दीदीओं को कन्या उत्थान योजना से संबंधित फार्मेट देकर लाभुकों को जागरूक करने की बात कही। जिससे योजना से लोग लाभान्वित हो सके। जबकि पहले संतान वाले दंपत्ति को बाल विकास परियोजना द्वारा तीन किस्तों में पांच हजार रुपए प्रोत्साहन दे रही है।आज के पहली मासिक बैठक में लगभग 30 आशा कार्यकर्ता सामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आयुश चिकित्सक डॉ जय किशोर कुमार एवं बीसीएम संजय कुमार सिंह, जीएनएम इंद्राणी कुमारी के साथ प्रखंड अध्यक्ष आशा रेखा देवी,सोमी सोरेन,मंती देवी, रांती देवी, मीना देवी,रीना देवी, मातारानी यादव,मधू कुमारी, आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








