google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मध्य प्रदेश: RSP कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

ग्वालियर/मध्य प्रदेश। RSP के प्रदेश प्रमुख पंकज धवरैया ने ट्विटर के माध्यम से सूचना दी कि अधिवक्ता अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। धवरैया ने चेतावनी दी है कि यदि अनिल मिश्रा को तुरंत पुलिस द्वारा रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उन्होंने सभी RSP कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे छावनी में पहुंचकर अनिल मिश्रा को अकेला महसूस न होने दें। ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सवर्ण विरोधी और ब्राह्मण विरोधी नीतियों के चलते अपनी छवि स्पष्ट कर रहे हैं।

धवरैया ने यह भी लिखा कि ब्राह्मणों की बेटियों को मांगना जाता है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। धर्म ग्रंथ जलाए और फाड़े जाते हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने इसे दोहरे चरित्र का उदाहरण बताया।

RSP कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को आईना जरूर दिखाएंगे। पोस्ट में धार्मिक नारे भी साझा किए गए:



Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)