google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मुख्यमन्त्री के आगमन पर उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।


दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)22 दिसंबर 2023 :- जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत कर्बला मैदान में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगमन निर्धारित है। इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान सिमरिया प्रखण्ड के कर्बला मैदान कार्यक्रम स्थल गुरुवार को पहुंच विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। वहीं मौके पर हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली गयी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा ससमय सभी प्रकार की तैयारी को पूर्ण कर लिया जाय। मौके पर डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, एसडीओ सुधीर दास, बीडीओ नितु सिंह समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)