google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देख चौक चौराहों में अलाव जलाने की मांग।

दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी,जिला संवाददाता
चतरा(झारखंड)22 दिसंबर 2023 :-जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र में शीतलहरी की बढ़ोतरी को देखते हुए चौक चौराहों में अलाव जलाने हेतु लकड़ी या कोयले की व्यवस्था कराने की मांग प्रखंड प्रशासन से की जा रही है। गुरुवार को पंसस विकास पाण्डेय द्वारा सीओ राजेन्द्र दास को सौंपे गये पत्र में बताया गया है कि कामगारों व किसानों को अहले सुबह घरों से निकलने के बाद काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए पूरे प्रखंड क्षेत्र के चौक- चौराहों व सार्वजनिक जगहों में अलाव जलाने की आवश्यकता है। जिसपर त्वरित संज्ञान लेने की मांग की गई है। बताया गया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा चौक चौराहों को चिन्हित किया जा रहा जहां अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)