google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेरी लड़ाई किसी पार्टी या दल से नही बल्कि भरष्ट्राचार से है:- डाँ. श्यामनन्दन शर्मा

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ ” मेरी लड़ाई किसी पार्टी या दल से नही है, मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार से है।” ये बाते पटना जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 190 से जन सुराज के उम्मीदवार सह पालीगंज के किसान नेता, समाजसेवी व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने पालीगंज में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा।
जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पटना जिले के पालीगंज विधानसभा क्षेत्र संख्या 190 से जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार डॉ. श्यामनन्दन शर्मा को बनाया है। डॉ. श्यामनन्दन शर्मा एक पेशे से निजी डॉक्टर है जो कोरोना काल मे भी जनता की सेवा करते रहे। वे बराबर किसानों की मुद्दे को लेकर सरकार से लड़ाई लड़ते रहे। वे जेपी आंदोलन के समय भी डेढ़ माह तक जेल में रहे। उनकी पहचान एक अच्छे तथा बुद्धिजीवियों में की जाती रही है। जिनकी इलाके में पूर्व से एक अच्छी पहचान रही है। वे आज भी जनता के बीच पहुंचकर शालीनता पूर्वक तथा मृदुभाषा का प्रयोग कर अपने लिए मत मांग रहे है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरी लड़ाई किसी दल या पार्टी से नही है मेरी लड़ाई भरष्ट्राचार से है। वही उन्होंने जनता के सम्बोधन में कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह स्कूल बैग है। आपसभी मुझे अपना महुमूल्य मत देकर जीत दिलाए मैं आपको तथा पालीगंज को भरष्ट्राचार से मुक्ति दिलाऊंगा। मौके पर दीपनारायण वर्मा, मिंकू शर्मा, गुरुजी, मुखिया अश्विनी कुमार, पूर्व मुखिया देवनारायण बिंद सहित अन्य समर्थक मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)