
नवादा नॉएडा, 11 नवम्बर 2025 — ग्राम नवादा के कम्पोजिट विद्यालय में आज जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने बताया कि मलेरिया और डेंगू दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियाँ हैं, जिनसे बचाव के लिए सावधानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को समझाया कि —
हमेशा पूरे बाजू के कपड़े पहनें।
घरों और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें।
स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाएं।
रात में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
टीम ने उपस्थित लोगों को मलेरिया और डेंगू के लक्षणों की जानकारी भी दी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में जन स्वास्थ्य विभाग ने सभी से अपील की कि वे इन उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि गांव को मलेरिया और डेंगू मुक्त बनाया जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



