दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कोनी गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। खेत में फसल देखने निकले किसान मधुरेन्द्र सिंह की टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
सुबह मधुरेन्द्र सिंह रोज की तरह अपने खेत की ओर जा रहे थे। बधार के रास्ते में बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। उन्हें इसका अंदाजा नहीं लगा। जैसे ही उनका पैर तार से टकराया, तेज करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
वे वहीं जमीन पर गिर पड़े।काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इधर बधार की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने उन्हें जमीन पर अचेत पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। लोग दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली के तार जगह-जगह लटके और जर्जर हैं। कई बार विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर समय पर तार की मरम्मत हो जाती तो आज एक किसान जिंदा होता।ग्रामीणों ने मांग की है कि – टूटे तारों की तुरंत मरम्मत ह,जर्जर तार बदले जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.