google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गलगलिया में गृहभेदन कांड का 24 घंटे में उद्भेदन, एक गिरफ्तार

आरोपित के घर से सोने जैसे धातु के आभूषण और 540 रुपये बरामद, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
गलगलिया थाना क्षेत्र में गृहभेदन कर चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान खोशी डांगी निवासी नारायण कुमार (18 वर्ष), पिता मोतीलाल महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से चोरी के सोने जैसे धातु के आभूषण और 540 रुपये बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को खोशी डांगी वार्ड संख्या-12 निवासी महादेव महंत ने गलगलिया थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 6:30 बजे परिवार के साथ घर बंद कर बाहर गए थे। रात करीब 9:30 बजे लौटने पर देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर करीब 25 ग्राम सोने, 100 ग्राम चांदी के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली गई है।


इस मामले में गलगलिया थाना कांड संख्या 116/26, दिनांक 24 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नारायण कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के सामान बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में सोने जैसी धातु के दो झुमके, दो कान के टॉप, दो बालियां, एक मांगटीका, एक नोजपिन और 540 रुपये नकद शामिल हैं।
इस कार्रवाई में ठाकुरगंज एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार पंत, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी मो. मुश्ताक, गलगलिया थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)