google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे

दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ(बिहार शरीफ)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे। जहां उन्होंने राम लखन सिंह वाटिका में स्थापित पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की 16 वी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनके बेटे निशांत समेत परिवार के अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

इस दौरान फरियादियों ने मुख्यमंत्री से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया। वहीं मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। हालांकि मुख्यमंत्री बिना मीडिया से मुखातिब हुए ही वापस पटना लौट गए। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। गांव में केवल जरूरी वाहन को ही प्रवेश करने की अनुमति मिली,घर के पास अनावश्यक लोगों को जाने पर भी प्रतिबंध रहा। वहीं पुण्य तिथि को लेकर रामलखन सिंह वाटिका का रंग रोगन का कार्य भी कराया गया था।इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,सांसद कौशलेंद्र कुमार,जदयू के महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार,एमएलसी रीना यादव, अस्थावां विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार,जिलाधिकारी शशांक शुभंकर,पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा,सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)