google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गणेश विसर्जन विवाद के बाद सपा सांसद पप्पू निषाद पर SC/ST एक्ट में FIR

संतकबीर नगर। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद समाजवादी पार्टी के संतकबीर नगर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है।

मामला बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा इलाके का है। शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान सांसद की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और बाद में उनकी गाड़ी पर पथराव किए जाने तथा शीशा टूटने की घटना सामने आई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि विवाद के दौरान सांसद और उनके साथ मौजूद लोगों ने जातिसूचक टिप्पणी की तथा धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के साथ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

वहीं, सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की शिकायत पर भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सांसद ने आरोप लगाया था कि गणेश विसर्जन के दौरान उनकी गाड़ी को घेरकर पथराव किया गया, जिससे वाहन का शीशा टूट गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं और मौके से मिले साक्ष्यों तथा आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)