नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर 12 क्वार्टर क्षेत्र में बंटे लड्डू


नायब सैनी के सीएम बनने से युवाओं  में नई ऊर्जा का संचार हुआ : संजय सूरा

हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा)

भाजपा के युवा कार्यकर्ता एवं नगर निगम के वार्ड 8 से पार्षद प्रत्याशी रहे ईश्वर उर्फ नाटा सैनी ने नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर अपने 12 क्वार्टर रोड स्थित आवास पर लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहन लाल सैनी व पूर्व पार्षद हरिसिह सैनी ने कहा कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने पर वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलेेंगे।  उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी के लिए और ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर जनता को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी वर्ग का मान सम्मान बढ़ाया है।
पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी की पुत्रवधु एवं पूर्व पार्षद रेखा सैनी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने पिछड़े वर्ग को इतना मान सम्मान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर विजयी होगी।  उन्होंने कहा कि नायब सैनी प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं क्योंकि उन्होंने भी पार्टी में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया था।
भाजपा नेता संजय सूरा ने कहा कि नायब सैनी आम कार्यकर्ता से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। इससे हर कार्यकर्ता में जोश है और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो हर कार्यकर्ताओं को पूरा मौका देती है।  सुंदर सोनी ने कहा कि नायब सैनी पुराने और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है। वे कंधा से कंधा मिलाकर सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 
इस मौके पर  नाटा सैनी ने कहा कि नायब सैनी को  मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।  उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं है बल्कि हर कार्यकर्ताओं को एक दृष्टि से देखा जाता है।   नाटा सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में जहां प्रदेश विकास की पटरी  पर दौड़ रहा था, उसे अब मुख्यमंत्री नायब सैनी और तेज गति के साथ आगे बढ़ाएंगे।  इस मौके पर पूर्व पार्षद मानसिंह चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने पर नायब सैनी को बधाई देते हैं।  इस मौके पर महेन्द्र सैनी, मनोज खटीक, मानसिंह चौहान, पवन यादव, जसबीर यादव, पवन यादव, जयप्रकाश शर्मा, बबलू यादव, दीपक वाल्मीकि, विजय खटक, कुलवंत सैनी, राजू सैनी, दिलबाग सोनी, रमेश सैनी,  संदीप रोहिल्ला, नीतिन शर्मा, जतिन सैनी, प्रताप सैनी, रामबीर दहिया, देवेन्द्र कोच , जसबीर धारीवाल, अमित सैनी, प्रवीन, जोरा वाल्मीकि, सुरेश, अनिल कामरा, मुंशी सैनी, कोमल सैनी, दीक्षा सैनी आदि मौजूद थे।