ना कोई आम सूचना,ना ही गांव में मुनादी किए गुप्त तरीके से दिया जा रहा जयराम नगर सरपंच द्वारा बाजार ठेका
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। ज्ञात हो की जयराम नगर ग्राम पंचायत के साप्ताहिक बाजार जो की सोमवार को लगता हैं,जिसका वर्तमान विवादित सरपंच द्वारा विगत कई वर्षों से बाजार ठेका केवल एक ही व्यक्ति को दिया जा रहा है,और पंचायत की कमाई को कम कर अपना फायदा कमाया जा रहा हैं,जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीणों का कहना हैं की आम जनता को ना तो आम सूचना की खबर लगती हैं और ना ही कोटवार के माध्यम से गांव में मुनादी करवाया जाता हैं,केवल अपनी निजी स्वार्थ के लिए सरपंच और मस्तूरी में बैठे अधिकारी गोपनीय तरीके से ठेका करवा देते हैं जिसकी किसी को भनक तक नहीं रहती और ठेका हो जाता हैं,जो ढर्रा पिछले कई सालों से चल रहा हैं,विदित हो की जयराम नगर साप्ताहिक बाजार का ठेका केवल एक ही व्यक्ति को कम दर पर ठेका दिया जा रहा हैं,उक्त बाजार का ठेका पूरे साल भर का 2से 3लाख में कर दिया जाता हैं,और दूसरे ठेका पाने वालो को वंचित रखा जाता हैं,जिससे पंचायत को होने वाले अधिक आय कम किया जा रहा हैं,चुकी विधि विधान से ठेका होता तो अन्य ठेकेदार को मौका मिलता और पंचायत की राशि का बढ़ोतरी भी होता,पर सरपंच और अधिकारी केवल अपने स्वार्थ के लिए एक ही व्यक्ति को ठेका देकर पंचायत के फायदे के अधिक राशि से वंचित कर रहे हैं,उल्लेखनीय हैं की जयराम नगर बाजार आसपास 43 ग्राम पंचायतों का प्रमुख बाजार है, एवं छोटे और बड़े दुकानदार मिलकर करीब 300सौ से 400सौ होते हैं,जिनसे वर्तमान ठेकेदार द्वारा धमका चमका कर 100से 200 प्रति दुकानदार से लिया जाता हैं, साथ ही पूर्व सरपंच कपिलेंद्र शर्मा के बाद से कोई विकास नही हुआ है,और उल्टा छेत्र का प्रमुख राउत बाजार भी जयराम से वर्तमान ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार से ध्यान नहीं देने,राउत बाजार में यदु वनसियो को किसी भी तरह से सहयोग न देने की वजह से राउत बाजार पूरी तरह से समाप्त भी हो चुका हैं। लेकिन अच्छा खासा बाजार को बर्बाद करने वाले को ही सरपंच और अधिकारी अपने फायदे के लिए बार-बार ठेका देकर मोटा फायदा कमा रहे हैं
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.