श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालुओं ने अर्पित किया छप्पन भोग
नोएडा। सेक्टर-56 स्थित आर व्यू ए भवन में श्री राम रसायन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यासपीठ से कथा श्रवण कराते हुए आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
आचार्य मनीष कौशिक जी महाराज ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना अपने आप में सौभाग्य की बात है, लेकिन इससे भी बड़ा सौभाग्य उन लोगों का है जिन्हें श्रीधाम वृंदावन से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन ठाकुर जी का निज धाम और प्रेम का परम केंद्र है। वृंदावन से किसी भी रूप में संबंध स्थापित होना वास्तव में भगवान से संबंध स्थापित करने के समान है।
उन्होंने कहा कि परमात्मा अनंत, अनादि, निर्गुण और निराकार हैं, लेकिन गोपियों के प्रेम के वशीभूत होकर वही परम सत्ता भक्तों के लिए सहज और सर्वसुलभ हो जाती है। माता यशोदा के सौभाग्य का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि जिस परम सत्ता को वेद भी पूरी तरह व्यक्त नहीं कर पाते, उसी भगवान को अपनी गोद में खिलाने का सौभाग्य माता यशोदा को प्राप्त हुआ।
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं देती हैं प्रेम और सरलता का संदेश
आचार्य मनीष कौशिक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मानव जीवन के लिए परमात्मा के सरल, सहज और मधुर स्वरूप को प्रस्तुत करती हैं। श्रीकृष्ण की लीलाओं में प्रेम, करुणा, वात्सल्य और भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की वास्तविक भक्ति केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना भी भगवान की सच्ची सेवा है। श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें नदियों, वनों और गौसंवर्धन के संरक्षण का संदेश देती हैं।
यमुना और गिरिराज के आध्यात्मिक महत्व के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कथा के दौरान आचार्य ने यमुना जी और गिरिराज महाराज के आध्यात्मिक महत्व का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भजन-कीर्तन के बीच गिरिराज पूजन का आयोजन हुआ। इस दौरान कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर नजर आए।
कार्यक्रम में नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
- ‘यंग माइंड्स–ब्राइट फ्यूचर’ थीम पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सम्पन्न*बच्चों ने वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का किया शानदार प्रदर्शन।समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। अटेसुआ,मुर्दहा बाजार स्थित सनग्रेस ग्लोबल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी ‘सनग्रेस एक्सपो-2026’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। ‘यंग माइंड्स–ब्राइट फ्यूचर’ थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में प्लेग्रुप से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा,रचनात्मकता और नवाचार का…
- शादी के जोड़े में दुल्हन ने उठाया 100 किलो वजन, लगाए पुल-अप्स; जयपुर की ‘फिटनेस वेडिंग’ का वीडियो वायरलजयपुर। आमतौर पर शादियों में दूल्हा-दुल्हन के डांस, संगीत और पारंपरिक रस्मों की चर्चा होती है, लेकिन जयपुर की एक शादी इन सबसे अलग वजह से सुर्खियों में है। यहां एक दुल्हन ने भारी-भरकम लहंगा पहनकर न केवल 100 किलोग्राम वजन उठाया, बल्कि पुल-अप्स लगाकर भी अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। दुल्हन के इस…
- पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की भूमिका पर कॉलेज में विशेष व्याख्यान आयोजित●गिद्धों के संरक्षण और सांपों की उपयोगिता पर विशेषज्ञ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी● पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा (हजारीबाग), 23 नवंबर। मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के मल्टीपरपज हॉल में पर्यावरण जागरूकता को लेकर दो विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के संस्थाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार मेहता एवं प्लस टू…
- अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र करें उचित कार्रवाई : एसडीएमदैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]] भिवानी, 23 नवंबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। समाधान शिविर में एसडीएम महेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की…
- 1977 में चौधरी देवीलाल ने सता परिवर्तन करवाया,2029 में जजपा दोहराएगी इतिहास : दिग्विजय चौटालाशिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार के लिए काम करना जरूरी है, भाजपा की जात-पात धर्म मजहब की राजनीति से जनता उभ चुकी है : दिग्विजय चौटाला दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]] भिवानी 23 नवम्बर.. जननायक जनता पार्टी के 9वें स्थापना दिवस को लेकर आज जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हल्का लोहारू के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




