google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम सर्फ़ाबाद: क्लाउड किचन पर ₹5 लाख का जुर्माना, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

नोएडा, 10 नवम्बर 2025:
नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम सर्फ़ाबाद स्थित Chawla’s Pro Food & Beverages Pvt. Ltd. (क्लाउड किचन) पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है।



प्राधिकरण के अनुसार, प्रतिष्ठान द्वारा निम्नलिखित नियमों का उल्लंघन किया गया था—

MSW (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) नियमों का पालन न करना

सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग

कोयले का प्रयोग

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण ने सभी व्यावसायिक इकाइयों से अपील की है कि वे स्वच्छता, सतत विकास और हरित नीतियों का पालन करें ताकि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त बनाया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)