नोएडा समाज जागरण
पीएम के विशेष कार्यक्रम मन की बात को सुनने के लिए नोएडा सेक्टर 99 योगी सेना के दफ्तर में उपस्थित रहे सैकड़ो सेक्टरवासी व योगी सेना के कार्यकर्ता। सभी सेक्टरवासी एवं कार्यकर्ताओं नें बड़ी ध्यानपूर्वक सुना मन की बात। विशेष कार्यक्रम को सुनने के लिए योगी सेना के आफिस में पहुँचे सेक्टरवासी।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छठ पर्व की बधाई दी और सौर ऊर्जा से देशवासियों को हो रहे लाभ के बारे में बताया. पीएम ने और भी कई बातों का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा, ”आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है. छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं. मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें. सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है. इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है, साथ ही ये संदेश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है.”
आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एस पी चमोली जिला मंत्री, श्री कल्लू सिंह मण्डल अध्यक्ष, लक्ष्मी पटवाल मण्डल मंत्री, जितेन्द्र कुमार राजपूत सेक्टर संयोजक, संजय सिंह बूथ अध्यक्ष, मोहन पटवाल बूथ अध्यक्ष, दलबीर सिंह बूथ अध्यक्ष, अजय गुप्ता बीएलए 2, भगत राम बीएलए 2, बदन सिंह ,वीके तिवारी , हितेश्वर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे मौजूद रहे।
- 9.87 करोड़ की योजना के बावजूद बदहाल रमजान नदी, गंदे पानी में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जनपूजा पर लाखों-करोड़ों खर्च, मां की विदाई के लिए स्वच्छ घाट तक नहीं! सामने छठ महापर्व, सौंदर्यीकरण के दावों पर सवाल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।किशनगंज शहर की रमजान नदी की बदहाली ने 9.87 करोड़ रुपये की सौंदर्यीकरण योजना और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को रमजान नदी के…
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतकनधिरा जंगल के मोड़ पर हुआ हादसा, 12 वर्षीय अंकुश और 23 वर्षीय राजकुमारी की मौके पर गई थी जान सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कार और टेंपो की भीषण टक्कर में घायल टेंपो चालक की भी मौत हो गई। हादसे में इससे पहले दो लोगों की मौके पर ही…
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेशकरीब तीन माह पुराने मामले में सीजेएम अदालत का निर्देश, एक सप्ताह में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा गुरमा-सोनभद्र। मारकुंडी घाटी में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) पंकज की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चोपन थानाध्यक्ष को मामले में नामजद चार लोगों…
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौतउमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की जान चली गई। घटना की खबर से…
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंहउमरिया में भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप उमरिया। नगर पालिका परिषद उमरिया के वार्ड क्रमांक 21 स्थित धावड़ा कॉलोनी में मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व भू-अधिकार योजना 2026 के अंतर्गत भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








