हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा)
दौलतपुर रोड़ स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल उकलाना में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को विदाई दी। स्कूल के चेयरमैन डॉ. सतीश भारती, डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जीवन कुमार रत्ता तथा प्रिंसिपल सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मनोरंजक टाइटल व उपहार देकर समारोह को यादगार बनाया।
12वीं कक्षा के विद्यार्थी – पलक, अवनीश और युवराज ने विद्यार्थी जीवन की मधुर स्मृतियों से शिक्षकों और अतिथियों का आभार प्रकट किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा मधुर संगीत व आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मिस्टर ऑक्सफोर्ड रितिक और मिस ऑक्सफोर्ड स्नेहा धारीवाल, मिस्टर पर्सनैलिटी युवराज और मिस पर्सनैलिटी पलक बंसल, मिस्टर ईव प्रिंस और मिस ईव अंशु चुने गए। इसके साथ ही सिंसेरिटी अवार्ड के लिए तनिष व सिमरन का चयन किया गया व ट्रेडिशनल ड्रेस अवार्ड में आशीष व हर्ष को चुना गया। पार्टी डेकोरेशन ऑर्गेनाइजर के अवार्ड के लिए याना गर्ग को सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रिंसीपल सुनील कुमार शर्मा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विदाई समारोह में माननीय चेयरमैन डॉक्टर सतीश भारती जी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। भारती जी ने कहा कि-
प्रिय विद्यार्थियों,
आप अपने मन को मजबूत बनाएँ, अपने समय का सदुपयोग करें ,अच्छे कैरियर के लिए आप तैयारी करें ,अपने माता-पिता अपने गुरु का मान बढ़ाएँ ,उनका कहना मानें व उनके कहे अनुसार चलें। जब कोई विद्यार्थी कामयाब होकर हमसे मिलने आता है तो हमारा दिल अति प्रसन्न हो जाता है और सबसे ज्यादा खुशी हमें तब मिलती है जब हमारा बच्चा अपने पैरों पर खड़ा होकर सफल इंसान बनता है। दूसरा अच्छे महापुरुषों की जीवनी पढें,कामयाब लोगों के अनुभव से सीखें ,उनका अनुसरण करें और एक अच्छे और सच्चे इंसान बनकर अपने माता-पिता ,अपने गुरुजनों ,अपने गाँव व राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही मेरी आप सबके लिए शुभकामनाएँ हैं।
मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ । कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों वह विद्यार्थियों ने एकसाथ जलपान करके कार्यक्रम का समापन किया।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








