दैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में ईचागढ़ वाड़ी परियोजना एवं ईचागढ़ वाड़ी प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (एफपीओ) के संयुक्त तत्वधान में आज ईचागढ़ प्रखण्ड के कुदालोंग गाँव में लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतर विकास के महत्व प्रति जागरूक करने के लिए ईचागढ़ वाडी मोवार कम्पनी लिए निर्देशक श्रीमति कल्पना उरांव एवं सोमवारी उरंव द्वारा संयुक्त रूप से इसी गाँव के आमटांड़ टोला में आंवला के पौधे का वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर एफपीओ के सचिव श्री निवारण कालिंदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में अवगत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण एवं वृक्षों की बचाव से ना सिर्फ जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम से मुक्ति मिलेगी यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि एक जागरूकता का प्रतिक है क्योंकि हमारा जीवन वृक्ष, पानी, मिट्टी, स्वच्छ हवा पर निर्भर करता है वृक्षारोपण की छोटा सा कदम आने वाले कोई पिढ़ियों तक फल फूल, छाया, ऑक्सीजन मिलता रहेगा ।इस अवसर पर अहिभूषन जोवनी, दीनबन्धु महती, आशुत्लेष महती विभिषन मांझी, सुदन मांझी, निदेश ब्रॉन भरत उरांव, सनातन मांझी, निरंजन मांझी अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



