एकदिवासीय वॉलीबॉल की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

28 टीमों ने किया प्रतिभाग

राजगढ़ मीरजापुर /विकासखंड राजगढ़ के तेंदुआकला मे एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ टोपी प्रदेश सचिव अपना दल यश ने किया। तीन दर्जन से ज्यादा टीमों ने लिया प्रतिभाग। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शहनाई कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार सिंह उर्फ छोटू पटेल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अजय कुमार सिंह ने इसकी शुरुआत की इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह छोटू पटेल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन और गांव में होता है लेकिन आज के परिवेश में वॉलीबॉल बैडमिंटन का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। युवाओं को अच्छा अवसर होता है इसमें भी उन्हें भाग्य आजमाना चाहिए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता होने से ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं और अपने खेल का हुनर दिखा रहे हैं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच तेंदुआ कला और मरचईया के बीच खेला गया।जिसमे मरचईया की टीम विजई रही।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में काशी विश्वनाथ की टीम और जिसमें काशी विश्वनाथ की टीम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीत लिया। 28 टीमों ने पहली बार प्रतियोगिता में भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंह उर्फ टोपी के द्वारा किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राज बहादुर सिंह भी मौके पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का समापन ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। जहां पर विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार काशी विश्वनाथ सीनियर टीम ने पाँच हजार रुपए जीता। जीतने वाली टीम को ट्रॉफी पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी राजेंद्र सिंह उर्फ टोपी और ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। दिया गया। साथी ट्रॉफी पर कब्जा भी जमा लिया। द्वितीय पुरस्कार काशी विश्वनाथ बी टीम तीन हजार रुपए को दिया गया। जहां पर वॉलीबॉल देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उपस्थिति रही। जिसमें बच्चे भी शामिल है और उत्साहित रहे। इस मौके पर वॉलीबॉल कमेटी के अध्यक्ष बसंत लाल सिंह मनीष कुमार अजय कुमार संजय सिंह अनुज गुप्ता यस पटेल, कॉमेंटेटर सुजीत केसरी अभिषेक विश्वकर्मा रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)