बगहा (नीरज मिश्रा )
बगहा एसएसबी के 21 वीं बटालियन में तैनात एक जवान का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।जवान छुट्टी बिताकर घर से एसएसबी कैम्प आया है। बगहा शहरी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. इरशाद पीएचसी प्रभारी ने एसएसबी जवान के कोरोना संक्रमित होने की बात की पुष्टि की है। बताया है कि जवान को ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले कोरोना जांच का प्रोटोकॉल पूरा करना था। इसलिए उसने एंटीजेन किट से कोरोना की जांच करवाई, जांच में वह संक्रमित निकल गया है, इसके बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल लिया गया। स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जा रहा है । उक्त जवान एसएसबी कैम्प के पृथक आवास में क्वारंटाइन किया गया है। उल्लेखनीय है कि बगहा में लगातार तीन महीना से कोई करोना का मरीज नहीं मिला था। अचानक मरीज मिलने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



