कालांवाली 6नम्बर (सुरेश जोरासिया) मार्किट कमेटी कालांवाली में किसान रेस्ट हाऊस में भाजपा कि ओर से जिला महिला सम्मेलन का विशेष क्रार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता महिलाओं पदाधिकारियों ने काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षकता वीणा माहेश्वरी महिला मंडल कालांवाली ने कि। जिला प्रधान रेणु शर्मा एवं महिला मंडल जिला अध्यक्ष बेगों रानी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उपस्थित महिलाओं को मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अनेक योजनाएं बताई और महिलाओं को आगे बढ़ाने पर मोदी सरकार और बीजेपी का आभार व्यक्त कियाl इस अवसर पर रेणु शर्मा और बेगू रानी ने लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने की जानकारी देते हुए बताया की हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने वाली अनेक योजनाएं बनाई है उसका लाभ लेकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने मे मदद कर रही है। इसलिए यह सम्मेलन किया किया गया है, इस अवसर पर जिला बीजेपी कार्यकारणी और महिला मोर्चा की कार्यकारणी और महिला पंच सरपंच,उपस्थित रहे l अंत में वीणा माहेश्वरी ने सभी का सम्मेलन में भाग लेने पर एवं कार्यक्रम को सफल बनने पर तहदिल से आभार जताया किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



