google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साफ–सफाई और नाली की समस्या झेल रहा नगर पंचायत नबीनगर के वार्ड 3 का पंडा मोहल्ला

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नगर पंचायत नबीनगर का वार्ड 3 स्थित पंडा मोहल्ला साफ-सफाई से उपेक्षित है, जहां गली में नाली निर्माण न होने के कारण नाली का गंदा पानी गलियों में बहता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शायद ही कभी साफ-सफाई होती है और झाड़ू लगता है, जिससे गंदगी और जलजमाव की समस्या बनी रहती है। नाली निर्माण न होने के कारण घरों का का पानी गलियों में बहता है साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था नहीं है।इस संबंध में मोहल्ला के निवासी मनोज पंडा ,गुड्डू पंडा, परशुराम पंडा,अनिरुद्ध पंडा सरजू पांडा,महेश पंडा,तिवारी पंडा चंचला देवी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा गली में झाड़ू नहीं लगता है ।नाली न बनने के कारण पानी गाली में बहता रहता है ।लोगो ने बताया कि वर्षा के दिनों में स्थिति काफी भयावह हो जाती है ।मोहल्ले के लोगों की मांग है कि नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए नाली निर्माण कराया जाए।लोगो ने आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधि का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)