नागोया। उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक और भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया। सोमवार को आयोजित फाइनल में पारुल ने 15 मिनट 14.61 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मौजूदा एशियन गेम्स में उनका दूसरा कांस्य पदक है।

पारुल ने बेहद करीबी मुकाबले में आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 15:10.18 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान की नोजोमी तनाका ने 15:11.65 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। पारुल तनाका से 3.0 सेकंड पीछे रहीं।
3000 मीटर स्टीपलचेज में भी जीता था कांस्य
पारुल चौधरी ने इससे एक दिन पहले महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य पदक जीता था। उन्होंने इस स्पर्धा में 9:08.67 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह तीन दिनों के भीतर पारुल ने एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पारुल ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पारुल चौधरी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। विभाग ने कहा कि 5000 मीटर में कांस्य के साथ पारुल ने इन खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पारुल चौधरी को 5000 मीटर में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने उनकी सफलता को उभरते हुए एथलीटों के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
एथलेटिक्स में भारत की पदक दौड़ जारी
पारुल का यह पदक एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में भारत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 5000 मीटर में पदक जीतकर पारुल ने एक बार फिर लंबी दूरी की दौड़ में अपनी निरंतरता साबित की है।
पारुल चौधरी की दोहरी पदक उपलब्धि से भारतीय एथलेटिक्स दल को भी मजबूती मिली है। उनके प्रदर्शन ने विशेष रूप से महिलाओं की लंबी दूरी की दौड़ में भारत की मौजूदगी को रेखांकित किया है।
- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा नोएडा महानगर ने किया हवन-पूजन और विशाल भंडारासेक्टर-53 स्थित महानगर कार्यालय में जुटे सपाई, नेताजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प समाज जागरण संवाददाता नोएडा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से सेक्टर-53 स्थित महानगर कैंप…
- जेवर के कनारसी में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशानाकहा- 2045 तक भी सत्ता में आने के सपने देख रही समाजवादी पार्टी; सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक धीरेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद समाज जागरण संवाददाता जेवर/ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनारसी में रविवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुम्हार…
- महामाया फ्लाईओवर पर कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत, मथुरा जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदनराजेंद्र पाल गौतम, अनिल जयहिंद और जितेंद्र बघेल का जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत समाज जागरण संवाददाता नोएडा। सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने मथुरा जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का रविवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं…
- फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से चुराई किआ सेल्टोस, सेक्टर-58 पुलिस ने कासगंज के तीन युवकों को दबोचाकंधे के इलाज के लिए अस्पताल आया था आरोपी, पार्किंग से उठाई कार की चाबी; दोस्त को बुलाकर दिया वारदात को अंजाम समाज जागरण संवाददाता नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फोर्टिस अस्पताल की पार्किंग से चोरी…
- चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागतभाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में श्याम लॉज में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन। समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन/ सोनभद्र। भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








