बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर मे शांति समिति की किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 11 जून 2024 मंगलवार को नबीनगर थाना परिसर मे बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में नबीनगर के जनप्रतिनिधि,राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवम गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बकरीद पर्व पर चर्चा करते प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने पर्यावरण की समस्या को लेकर लोगो का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाय रखने के लिए सभी लोगो को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगानी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि पर्यावरण मे रुचि रखते हुए अधिक पेड़ लगाने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा।वही अंचलाधिकारी निकहत परवीन ने सभी समुदाय से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे पर्व मनाने की अपील किया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।साथ ही पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील करते हुऐ कहा कि कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले पर त्वरित करवाई करेगी।थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है।