google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गन्ना समिति प्रांगण मे संपन्न हुई

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक नजीबाबाद के मासिक पंचायत गन्ना समिति प्रांगण में हुई ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के अध्यक्षता में ।बैठक का संचालन किया ब्लाक महासचिव संजीव कुमार ने। बैठक के बाद तहसील में पहुंचकर तहसीलदार संतोष कुमार को ज्ञापन दिया गया।
इसमें मांग की गई
नजीबाबाद चीनी मिल का गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए जालपुर बिजली घर का निर्माण कराया जाए, भारत अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी को बाहर रखा जाए, एम एस पी गारंटी कानून बनाया जाए, अंश निर्धारण को फर्द में शीघ्र ठीक कराया जाए,
पंचायत में सभी भक्तों ने नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान जी को शुभकामनाएं दी,
बिजनौर शहनाई वेंकट हाल में 14 जुलाई को जिला अध्यक्ष जी का स्वागत कार्यक्रम रहेगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में किसान साथी पहुंचे
इस अवसर पर मदन चौहान जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, रामेंद्र सिंह, प्रांतीय नेता अजय कुमार, वीरेश राणा, योगेंद्र, सोनू गिरिराज, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह, पप्पू, दुष्यंत, प्रमोद, राहुल, बंटी, सत्यपाल सिंह, आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)