google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पीएम के शौचालय योजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
*वाराणसी*। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी के राजातालाब कैंपस में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का सन्देश दिया। यह नुक्कड़ नाटक  यशस्वी प्रधानमंत्री के शौचालय योजना पर आधारित रहा।


       वक्ताओं ने कहा कि पीएम ने देश ,समाज एवम जनसमुदाय की सबसे बड़ी समस्या खुले में शौच ,महिला सुरक्षा व स्वास्थ्य साफ-सफाई ,स्वच्छता की समस्या के समाधान को लेकर घर-घर शौचालय ,सामुदायिक  शौचालय बनाने का निर्णय लेकर देशवासियों को बड़ी तोहफा दिया जिससे आम समस्या का समाधान निकल गया। आज भारत देश मे हर जगह सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध है। छात्र-छात्राओं को  समुदाय के बीच जाकर उसके प्रयोग और सफाई के प्रति जागरूक किये जाने की जरूरत है।
         इस नुक्कड़ नाटक का साक्षी भारतीय जनता पार्टी के राजातालाब मंडल के मंडल महामंत्री अनिल कुमार पांडेय तथा राजातालाब व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर अखिला नन्द सिंह, प्रो0  शैलेंद्र कुमार सिंह ,डॉ0 भूपेंद्र कुमार यादव, डॉ0अनुराधा सिंह, डॉ0  अभय  कुमार शर्मा उपस्थित  रहे।
   कार्यक्रम प्रस्तुत करने में एलएलबी की छात्रा स्वाति पटेल, अंजलि पटेल, साक्षी कनौजिया, प्रियंका राठौर, बेबी, संध्या पटेल तथा बिंदु पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)