-कोतवाली पुलिस को सफलता
-अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रताप तिवारी ने मीडिया को दी जानकारी
-फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव का निवासी है अभियुक्त संजय
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जारण
बलिया : वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कंपनी के नाम पर धोखा दे करोड़ों की संपत्ति लूटने वाले अभियुक्त को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जनपद से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को मीडिया को इस आशय की विधिवत जानकारी दी।
अपर पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए पुणे महाराष्ट्र भेजा गया था। पुलिस ने थाना विश्रामबाग पूणे महाराष्ट्र के स्वामी सामर्थ मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात स्थानीय न्यायालय में अभियुक्त को पेश करते हुए ट्रांजिट रिमांड बनवाकर लाया गया । गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुमार चौरसिया पुत्र रामयश चौरसिया निवासी अगरसण्डा थाना फेफना जनपद बलिया के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि अभियुक्त संजय कुमार चौरसिया द्वारा बताया गया कि हम अपने साथी अजय कुमार चौरसिया, अखिलेश कुमार चौरसिया और मनोज कुमार गुप्ता के साथ मिलकर एक कम्पनी बनायी थी जिसमें हम सभी लोगों ने मिलकर 7000/- लोगों के एकाउण्ट खोला गया जिससे प्राप्त धनराशि लगभग 6 करोड़ रुपये से हम लोगों के द्वारा सात जगहों पर जमीन की खरीदारी की गयी जिससे निवेशकों का रुपया वापस नही कर पाया गया तत्पश्चात हम लोगों ने कम्पनी बन्द कर भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को बधाई भी दिया।
- समाज जागरण का आज 28 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 28 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोप, सोनभद्र में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारएफसीआई में असिस्टेंट की नौकरी दिलाने का देता था झांसा, फर्जी प्रवेश पत्र और नियुक्ति पत्र बनाकर लोगों को ठगने का आरोप समाज जागरण / ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में रायपुर पुलिस…
- खोड़ा में नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप,दिल्ली-NCR में फर्जी दस्तावेजों और अवैध बस्तियों के नेटवर्क पर उठे सवाल गाजीपुर डेयरी से भोवापुर और कौशांबी तक वर्षों से शिकायतें रविंद्र आर्य की ग्राउंड रिपोर्ट | दिल्ली-NCR रीजन: खोड़ा एरिया से नौ बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में इन आरोपियों…
- दिनदहाड़े रेत उत्खनन का आरोप: खरला कसेड़ नदी में 40 मजदूरों से निकाली जा रही रेत, मिनी ट्रकों से परिवहनबुढ़ार थाना क्षेत्र में कथित अवैध उत्खनन को लेकर सवाल, खनिज विभाग और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें बुढ़ार/शहडोल। जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के खरला स्थित कसेड़ नदी में दिनदहाड़े कथित अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नदी घाट पर करीब 40 मजदूरों को लगाकर रेत निकाली…
- ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता, ग्रामीणों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत की शपथबाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी, विवाह कराने और सहयोग करने वालों पर भी हो सकती है कार्रवाई अनूपपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सकरा में आयोजित विशेष ग्रामसभा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




