google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के बिहटा में सीएनजी भरवाने के बहाने यात्रियों को उतारा

लाखों के गहने और नकदी लेकर भागा ऑटो चालक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ सफर के दौरान सीएनजी भरवाने की बात कहकर ऑटो चालक ने यात्रियों को नीचे उतारा और मौका मिलते ही लाखों रुपये के जेवरात व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बिहटा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से पीड़ित परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने बिहटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सामान बरामद करने की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, सारण जिले के नौडवां निवासी रेलवे कर्मचारी राज कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ छपरा से तीन बैग लेकर भोजपुर जिले के कोईलवर पहुंचे थे। वहां से बिहटा आने के लिए उन्होंने एक ऑटो किराये पर लिया था। आरोप है कि बिहटा थाना क्षेत्र में पहुंचने से पहले चालक ने ऑटो में सीएनजी भरवाने का बहाना बनाया और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। जैसे ही परिवार के सदस्य ऑटो से नीचे उतरे, चालक मौका पाकर बैग समेत ऑटो लेकर तेजी से फरार हो गया। पीड़ित राज कुमार प्रसाद के अनुसार, ऑटो चालक जिस बैग को लेकर भागा है, उसमें सोने का हार सेट, बाला सेट, चेन, चार अंगूठियां, ईयर रिंग, मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती आभूषण और नकदी रखी हुई थी।

अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग सन्न रह गए। चालक के फरार होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन ऑटो और चालक का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पीड़ित ने बिहटा थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुट गई है और आसपास के मार्गों व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ऑटो चालक की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)