-पुलिस अधीक्षक की घोषणा
-फरार दो और अभियुक्तों छोटू और धीरज पर भी दस-दस हजार का ईनाम
शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण
बलिया : पुलिस अधीक्षक ने फरार तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर ईनाम की राशि घोषित की है। जिन तीन अभियुक्तों पर ईनाम घोषित किया गया है उनमे भाजपा नेता भानू दुबे भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने भानू पर 25 हजार तथा छोटू और धीरज पर 10-10 का ईनाम घोषित किया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की आख्या और क्षेत्राधिकारी नगर और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी की संस्तुति से अवगत कराया गया कि हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियुक्तगण क्रमशः छोटू व धीरज पुत्रगण कन्हैया निवासी रामपुर उदयभान थाना कोतवाली और भानू दूबे पुत्र चन्द्रभूषण नि० महाकालपुर थाना गडवार जो थाना कोतवाली जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 549/2022 धारा 307,323 भादवि0 में वांछित चल रहे हैं।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं एवं काफी प्रयास के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा हैं, न ही कोर्ट में हाजिर हो रहे है। इनके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरुद्ध कोई सूचना देने का साहस नहीं कर पा रहा है। अतः इन तीनों अभियुक्तों पर पुरस्कार घोषित किया जाना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी से सम्बन्धित परिणामजनक सूचना देने वाले अराजपत्रित पुलिस कर्मियों, ग्राम चौकीदारान तथा जनता के व्यक्तियों को अपराधी के नाम के सम्मुख अंकित धनराशि की सीमा तक पुरस्कार प्रदान किया जाय।
तदनुसार पुलिस रेगुलेशन के शासनादेश के अनुक्रम में जारी शासनादेश में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की जाती है । घोषित पुरस्कार की धनराशि बजट सीमा के अन्दर दी जायेगी । इस सम्बन्ध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उक्त अभियुक्त यदि पुलिस मुठभेड़ में मारा जाता है तो ऐसी दशा में जाँच की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त संतुष्टि की स्थिति में पुरस्कार दिया जायेगा । कालान्तर में शासन / पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा पुरस्कार की राशि में वृद्धि की जाती है तो यह आदेश स्वतः निष्प्रभावी हो जायेगा । घोषित पुरस्कार का विवरण
-छोटू पुत्र कन्हैया निवासी रामपुर उदयभान वांछित मु0अ0सं0 549/2022 धारा 307,323 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया, पुरस्कार धनराशि ₹-10,000
-धीरज पुत्र कन्हैया निवासी रामपुर उदयभान मु0अ0सं0 549 / 2022 धारा 307,323 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद बलिया पुरस्कार धनराशि ₹10,000
-भानू दूबे पुत्र चन्द्रभूषण नि0 महाकालपुर मु0अ0सं0 549/2022 धारा 307,323 भादवि0 थाना गड़वार जनपद बलिया, पुरस्कार धनराशि- ₹25,000
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








