google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जून में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, करोड़ों की स्मैक व गांजा बरामद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिले में अपराध एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जून माह में चलाए गए विशेष अभियान में किशनगंज पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली। अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन, वाहन चोरी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थों के साथ भारी मात्रा में शराब, नकदी, वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस की मासिक रिपोर्ट के अनुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाए गए अभियान में 6 किलोग्राम 106 ग्राम हेरोइन/ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 13.460 किलोग्राम गांजा, 9.54 ग्राम मादक कैप्सूल, 2,092.405 लीटर विदेशी शराब, 172.1 लीटर देशी शराब तथा 380 लीटर अवैध जावा शराब जब्त एवं नष्ट की गई।

कार्रवाई के दौरान 3 ट्रक, डीसीएम एवं बस, 9 स्कॉर्पियो, कार, पिकअप और ट्रैक्टर, 21 मोटरसाइकिल एवं साइकिल तथा 4 टेंपो जब्त किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 49 मोबाइल फोन, 83 मवेशी, 6,28,364 रुपये भारतीय मुद्रा, 1,59,045 रुपये नेपाली मुद्रा, 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, विभिन्न पहचान पत्र एवं बैंक कार्ड, लोहे का सामान, बिजली विभाग का चोरी का 44 फीट तार तथा अन्य सामग्री भी बरामद की।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 14,52,906 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें, ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)