श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया भागवत महात्म्य का वर्णन, पितृ पक्ष में कथा श्रवण का बताया विशेष महत्व
नोएडा, 3 अक्टूबर। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य के साथ शुकदेव आगमन, कपिल अवतार और शिव-सती चरित के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। उन्होंने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान का स्मरण, कथा श्रवण और पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
कथा के दौरान पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। पूरा परिसर ‘जय श्री राधे’, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ और ‘जय गोपी चित्तचोर प्रभु’ के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।
अतिथियों ने व्यास पीठ को किया नमन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोएडा के डीएसपी ट्रैफिक श्री आर.एन. मिश्रा एवं श्री प्रवीण रंजन ने व्यास पीठ का नमन किया। पूज्य श्री कृष्णकांत शास्त्री जी महाराज और जगद्गुरु सुदामा कुटी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल और श्री मधुसूदन दादू ने आचार्य मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण कर तथा शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन कथा के उपरांत भंडारे और प्रसाद की भी व्यवस्था है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में परिषद के सचिव श्री अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक श्री प्रताप मेहता, श्री विपिन मल्हन, श्री केशव गंगल, श्री एन.के. अग्रवाल, श्री रामरतन शर्मा, श्री राकेश कत्याल, श्री पंकज जिंदल और श्री मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- शुकदेव आगमन, कपिल अवतार और शिव-सती चरित से भक्तिमय हुआ नोएडाश्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया भागवत महात्म्य का वर्णन, पितृ पक्ष में कथा श्रवण का बताया विशेष महत्व नोएडा, 3 अक्टूबर। भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में…
- नोएडा सेक्टर 37 वेडिंग जोन में 72 दुकानदारों की सूची पर उठे सवाल, 42 लोगों के आवंटन और पक्के निर्माणों की जांच की मांगवर्क सर्किल-2 का मामला: शिकायतकर्ता दिलीप कुमार ने सीईओ को पत्र लिखकर मांगे आवंटन आदेश और लाइसेंस का ब्योरा, 2018 के आवेदकों की स्थिति जांचने की भी अपील समाज जागरण | नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-2 में प्रदर्शित 72 दुकानदारों की सूची को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार ने प्राधिकरण के…
- सोनभद्र: दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई भौमिक अधिकार की आवाज, कनछ गांव में मूल निवासी अधिकार मंच की बैठक433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की मांग, ग्रामीणों ने साझा कीं समस्याएं समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन (सोनभद्र)। परगना अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग तेज होने…
- सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: रोशन लाल यादवसोनांचल संघर्ष वाहिनी सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी, जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए बड़े आंदोलन का ऐलान सलैयाडीह में करमा पूजन एवं आदिवासी-मूल निवासी एकता समागम का आयोजन समाज जागरण | ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को करमा पूजन एवं आदिवासी-मूल निवासी एकता समागम…
- सोनभद्र में सड़क पर आराम करता दिखा मगरमच्छ, वायरल वीडियो से लोगों में दहशतबाइक और चार पहिया वाहन मगरमच्छ के करीब से गुजरे, वन विभाग से सुरक्षित रेस्क्यू की मांग समाज जागरण | अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिले में सड़क पर आराम करते मगरमच्छ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ सड़क के बीचों-बीच पड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








