वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बहादुरगंज। बहादुरगंज को दिघलबैंक से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर समेश्वर हाट के समीप बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार जलजमाव रहने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात के समय एवं बारिश के दौरान वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



