सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण संवाददाता जगन्नाथपुर अनुमंडल जिला पश्चिम सिंहभूम (झारखंड)
गुवा 17फरवरी 2023:- गुवा सेल खदान में निजीकरण को लेकर कार्य कराने के विरोध में संयुक्त यूनियनों ने गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ आगामी 20 फरवरी को होने जा रहे विशाल प्रदर्शन को लेकर बनाया रणनीति। डोर टू डोर लोगों को इकट्ठा कर 20 फरवरी को आंदोलन को एक वृहद रूप देकर निजीकरण का विरोध करने का रूपरेखा तैयार की। इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि गुवा प्रबंधन के द्वारा निविदा के आधार पर सेल की खदान में निजी ठेकेदार से कार्य करवाया जा रहा है। जो कि यह असंवैधानिक है। केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा ठेका श्रम अधिनियम 1970 के खंड 10 के आधार के अनुसार कोई भी निजी ठेकेदार को खदान में कार्य देना असंवैधानिक घोषित किया गया है।
लेकिन सेल गुवा खदान में प्रबंधन के द्वारा श्रम मंत्रालय के आदेश का उलंघन किया जा रहा है। निजी ठेकेदार के द्वारा रेजिंग, ड्रीलिंग, ट्रांसपोर्टिंग एवं उत्पादन जेसें कार्य को निविदा के आधार पर कुछ कार्य दिया गया है। एवं कुछ कार्य देने की ओर अग्रसर है। जिसका यूनियन विरोध करती है। इस असंवैधानिक योजना में अविलंब रोक लगाकर श्रम मंत्रालय के आदेश की रक्षा करने में हमारी सहायता करें, अन्यथा यूनियन राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं मजदूरहित में कोई भी संवैधानिक कदम उठाने को बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सेल प्रबंधन गुवा की होगी। इस दौरान इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वाले संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों में दुचा टोप्पो, दिलबाग सिंह, अंतर्यामी महाकुड, राजेश कोड़ा, पंचम जॉर्ज सोय, राकेश यादव, पीसी राणा, संजय कैमरून, किशोर सिंह, गुरुचरण करुवा, एस चक्रवर्ती, नेपाल स्वर्णकार, राजेश ठाकुर सहित काफी संख्या में सेल के कर्मीगण मौजूद थे।
- सोना ₹1.42 लाख के नीचे, चांदी में ₹5,362 की बड़ी गिरावट! क्या अब सस्ता होगा सोना?
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका और बॉन्ड यील्ड में उछाल से कीमती धातुओं पर दबाव, अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर बाजार की नजर सोने और चांदी की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,064 रुपये घटकर 1,41,630… - अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा की मौत, भांजा गंभीर; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
बभनी के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर देर रात हादसा, 21 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम समाज जागरण / संतोष कुमार बभनी, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा-बखरिहवां मार्ग पर निमहवा पहरी के पास शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल… - बोरिंग के छह माह बाद भी नहीं लगा समरसेबल पंप, शौच के लिए खेतों में जाने को मजबूर बच्चे
प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था प्रभावित, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार समाज जागरण / संतोष कुमार बभनी, सोनभद्र। विकासखंड बभनी की ग्राम पंचायत बरवाटोला ‘क’ स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला में बोरिंग होने के छह माह बाद भी समरसेबल पंप नहीं लगाया गया है। इसके कारण विद्यालय में पेयजल आपूर्ति और… - बभनी में शिक्षक MLC चुनाव में 84.61% और स्नातक में 62.64% मतदान
समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। स्नातक एमएलसी के लिए बने बूथ पर कुल 348 मतदाताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी… - स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सोनभद्र जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। जिले के कुल 34 मतदान केंद्रों और 34 बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक उपलब्ध…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



