google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है,छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में।

समाज जागरण डेस्क
नोएडा,14 नवंबर 2023 सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं। सेक्टर-75 में श्री छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।महोत्सव की आयोजक संस्था श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने हेतु छठव्रतियों के लिए सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी,प्लाट-8 के सेंट्रल पार्क में 60 फीट लंबा,25 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण जोरों से चल रहा है। निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। छठ घाट में अर्घ्य हेतु शुद्ध जल की व्यवस्था की जायेगी। घाट पर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था रहेगी।घाट और पार्क को साफ- सुथरा किया जाएगा।
श्री छठ पूजा महोत्सव के आयोजक श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 19 नवंबर के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान करने के उपरांत सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। हिंदी, भोजपुरी, मैथिली,अंगिका, मगही, पंजाबी सहित विभिन्न लोकभाषाओं में गीत और संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुर संग्राम विजेता एवं प्रख्यात भोजपुरी गायक वीरेंद्र भारती, भोजपुरी गायिका पूनम पांडे, प्रख्यात हिंदी गायक एस डी सिंह, भजन गायिका मोनिका वर्मा आदि गायक गायिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया जाएगा
महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज छठ घाट पर श्री सूर्यदेव पूजा समिति की आयोजन समिति की बैठक हुई,जिसमें समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा,एएमजी डेवलपर्स के जीएम बसंत उपाध्याय,संयोजक ओ.पी.तिवारी,महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय,एओए अध्यक्ष मल्लिकेश्वर झा, एओए के सदस्य सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर,सुशील श्रीवास्तव,अमरीश श्रीवास्तव, मधुरेंद्र सिंह,राजीव मिश्रा,आरकेश्रीवास्तव, अतुल जैन, ज्ञानेश मिश्रा,वीएनअग्रवाल,विनय ठाकुर, किरण कुमार,मनीष झा, विनोद श्रीवास्तव,प्रभात चंदन,चंदन झा,आदि उपस्थित थे।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 18 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 18 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें पूजास्थल हिंदू…
  • पटना के पालीगंज में ‘प्रखंड सहयोग शिविर’ में नहीं पहुंचे लाभार्थी
    प्रचार के अभाव में रही मायूसी समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ बिहार सरकार के ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ संकल्प के तहत बुधवार को जिले के पालीगंज प्रखण्ड स्थित लालगंज सेहरा हाई स्कूल में आयोजित ‘प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ फीका रहा। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के…
  • समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत सघन खेत बचाओ की जानकारी किसानों को दी गई।
    समाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी हरहुआ ब्लाक के पुआरी खुर्द , औसानपुर, शिवरामपुर,खानपट्टी ,काकलपुर में खेत बचाओ अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.राहुल सिंह ने धान की सीधी बुआई के बारे में जानकारी दी। डॉ0पूजा सिंह ने पशुपालन के बारें में विस्तृत जानकारी दी, भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान से डॉ0 श्रेया ने मिट्टी की…
  • पटना जिले के गौरीचक के मुसनापर में खड़ी तीन गाड़ियों में लगी भीषण आग
    समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना/ राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसनापर गांव में बुधवार सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। गांव में एक साथ खड़ी तीन गाड़ियां अचानक भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते…
  • मांगो को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी
    दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला इकाई औरंगाबाद के शिक्षकों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगो के समर्थन में शिक्षक राजेंद्र पार्क से पुरानी जीटी रोड होते हुए समाहरणालय गेट के पास धरना…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)