google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा में शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हो रहा अनुष्ठान।

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर क्षेत्र के मंदिरों में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मां दुर्गा की आराधना की तैयारी में जुटे हैं। स्थानीय शैलेंद्रनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर के अलावा सिंघाड़ी, ईटहरी, गोविंदपुर, भगैया, पिरोजपुर और बलबड्डा स्थित दुर्गा मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं। इधर मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

पूजा समितियों की ओर से मंदिरों और पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी की जा रही है। नवरात्र के अवसर पर बलबड्डा स्थित सूर्य सरोवर में रविवार की शाम महागंगा आरती होगी, इसमें क्षेत्र के वरीय अधिकारी,गणमान्य सहित सैकड़ो लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर रामलीला सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं ईटहरी गांव में रामचरित कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्र अनुष्ठान की शुरुआत से पहले शनिवार को क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा कहलगांव (बिहार) में स्नान करने के लिएजी रवाना हुए। धार्मिक परंपरा के अनुसार, नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले कई श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद ही पूजा-अर्चना और पाठ का संकल्प लेते हैं। गंगा स्नान के साथ नवरात्र की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं के बीच अब मां दुर्गा की आराधना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)