बीएसएफ बहुउद्देशीय संस्था, उपेक्षित नायक न्यूज, संत कबीर बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था, बुलढाणा की ओर से अमरावती के यश पैलेस में “समाज क्रांति” पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में फिल्म उद्योग के साथ-साथ मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को “समाज क्रांति” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह के अवसर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स विजेता लेखक-निर्देशक अल्ताफ दादासाहेब शेख द्वारा निर्देशित और स्मिता धकीते और नंदकिशोर धकीते द्वारा निर्मित फिल्म ‘एट पोस्ट बिहाली’ का पोस्टर प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म जल्द ही दुनिया भर में हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज होगी।
इस मौके पर फिल्म के कार्यकारी निर्माता विशाल धेंडे, प्रोडक्शन मैनेजर गणेश गोरे के साथ ही फिल्म उद्योग से निर्देशक, निर्माता, कलाकार, पत्रकार आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। भूषण सरदार, रॉयल सरदार इन्होंने विशेष परिश्रम किए। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी सांगले ने किया; तो वहीं धन्यवाद ज्ञापन निर्देशक अल्ताफ दादासाहेब शेख ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



