समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
आज रामेश्वर स्थित धर्मशाला नम्बर 2 पर्यावरण में संगोष्ठी भूमि फाउंडेशन और रुद्रांश सेवा समूह के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर प्रीतेश त्रिपाठी ने कहा कि सांसों की माला चलाने के लिए इस देह इस धरा को सजाने के लिए वृक्षों का रोपण और रक्षण नितांत जरूरी है। प्रीतिश ने बताया कि वृक्षों के लिए इतना प्यार और लगाव 2014 से ही है आज 11 वर्षों में लगभग 2500 से ज्यादा वृक्षों का रोपण और वितरण किया गया।
भूमि फाउंडेशन के संस्थापक पंकज सिंह ने बताया कि छायादार पेड़ों का रोपण और संरक्षण का कार्य संस्था द्वारा देशभर में किया जा रहा है।
आज रामेश्वर स्थित धर्मशाला में पर्यावरण संगोष्ठि में कुटुंब संस्था के संगत महाविद्यालय के बच्चों ने अपनी गायन वादन नृत्य तथा नुक्कड़ की प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था के सचिव डा आशीष सिंह ने कुटुंब के उद्देशों को बताया
सहयोगी के रूप में राजेंद्र राही, पंकज सिंह भूमि फाउंडेशन , ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी, अथर्व त्रिपाठी,असलम अपनी सहभागिता दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



