google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे गेट पर घंटों फंसती एम्बुलेंस और स्कूली बच्चे, दुद्धी नगर में ओवरब्रिज बनाने की मांग तेज*

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। जिले के दुद्धी नगर स्थित रेलवे गेट नंबर 63, रामनगर पर मालगाड़ियों के गुजरने के दौरान घंटों फाटक बंद रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन हाल के दिनों में इसकी गंभीरता और बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही मालगाड़ी गुजरने लगती है, फाटक घंटों तक बंद रहता है। इस दौरान एम्बुलेंस में सवार मरीज, स्कूल जाने वाले बच्चे, ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी और आम राहगीर घंटों तक सड़क पर फँसे रहते हैं। कई बार एम्बुलेंस में मरीज की जान तक पर बन आती है। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुँच पाते और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए लेट हो जाते हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने ट्विटर के माध्यम से रेलवे विभाग से शिकायत की। उन्होंने ट्वीट में कहा कि “रेलवे गेट नंबर 63, रामनगर पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।”


अजय यादव के ट्वीट पर रेलवे विभाग ने संज्ञान लेते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है। विभाग ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि ओवरब्रिज बन जाने से वर्षों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)