google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वायरल वीडियो पर रेलवे का बड़ा एक्शन: एसी फर्स्ट क्लास कूपे सजाने के मामले में टीसी निलंबित, जांच के आदेश

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एक टिकट परीक्षक (टीसी) को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

https://twitter.com/aditytiwarilive/status/2074899972617797950/video/1

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक दंपति ने निजी स्तर पर ऑनलाइन एक डेकोरेटर की सेवा लेकर अपने फर्स्ट एसी कूपे को फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सजवाया था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला रेलवे के संज्ञान में आया।

साउथ सेंट्रल रेलवे ने स्पष्ट किया कि कूपे की सजावट रेलवे द्वारा नहीं कराई गई थी, बल्कि यात्रियों ने निजी डेकोरेटर को बुलाकर यह कार्य कराया था। इसके बावजूद रेलवे ने इसे सुरक्षा मानकों और परिचालन व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चूक माना है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर संबंधित टीसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ने दोहराया कि ट्रेनों और रेलवे परिसरों में किसी भी प्रकार की गतिविधि निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही की जा सकती है। सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(इनपुट: एजेंसी)

IndianRailways #RailwayNews #ViralVideo #SouthCentralRailway #NandigramExpress #BreakingNews #TrainNews #SamajJagran


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)