google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राजेश भारद्वाज, बीएफआई पदाधिकारियों और पदक विजेता बॉक्सर

नई दिल्ली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन ऑर्गेनाइजिंग कमिटी (एलओसी), बॉक्सिंग वर्ल्ड कप फाइनल राजेश भारद्वाज आज बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट और स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह, फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी प्रमोद कुमार और बीजिंग ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले पद्मश्री से सम्मानित बॉक्सर विजेंदर सिंह के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिले, इस मुलाकात के दौरान उनके साथ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली 4 महिला बॉक्सर भी शामिल थीं।


इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने पदक विजेता खिलाडियों की उपलब्धियों के लिए उनकी टीथ थपथपाई और भविष्य में और अच्छा करने की सीख दी, साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि आप लोग स्वर्ण पदक जीतकर लाओ तो आपका नाम तो रोशन होगा ही, साथ ही देश का नाम भी रोशन होगा। उन्होंने आशा जताई कि ये खिलाडी भविष्य में भी ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहेंगी। इस विशेष अवसर पर इन सभी ने भारत में बॉक्सिंग के विकास, खिलाडियों की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं पर अपना दृष्टिकोण और अनुभव साझा किए।


प्रतिनिधिमंडल में भारतीय बॉक्सिंग की नई उभरती सितारें भी शामिल थीं जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊँचा किया है। लिवरपूल वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली मिनाक्षी और जैस्मीन, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत तथा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली नूपुर और वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य तथा वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में रजत पदक हासिल करने वाली पूजा रानी भी इस मुलाकात का हिस्सा बनीं। राष्ट्रपति ने इन सभी युवा खिलाडियों के साहस, अनुशासन और उपलब्धियों की भूरि भूरि प्रशंसा की और उन्हें देश का गौरव बताया।


राजेश भारद्वाज ने यह भी कहा कि यह अनुभव उन्हें प्रेरित करता है कि वे न केवल उत्कृष्ट आयोजन और संरचनात्मक विकास की दिशा में कार्य करें बल्कि खिलाडियों के प्रशिक्षण, पोषण, संसाधन और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को बढ़ाने के लिए भी सतत प्रयत्नशील रहें। उनके अनुसार इस मुलाकात ने यह विश्वास और मजबूत किया है कि भारत विश्व खेल शक्ति के शिखर तक पहुँचने का सामर्थ्य रखता है और सही दिशा में संयुक्त प्रयासों के माध्यम से इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त किया जा सकता है।
राजेश भारद्वाज ने बताया कि वे महामहिम राष्ट्रपति से दूसरी बार मिले हैं और यह सब श्री खाटू श्याम बाबा के आशीर्वाद का फल है।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)